- Hindi News
- हुडा कर्मचारियों के साथ धोखा कर रहे हैं अधिकारी
हुडा कर्मचारियों के साथ धोखा कर रहे हैं अधिकारी
हुडाकर्मचारियों के साथ अधिकारी धोखा कर रहे हैं कर्मचारी जब भी आंदोलन शुरू करते हैं अधिकारी बीच में आकर मांगे पूरी करने का आश्वासन देते हैं लेकिन इसके बाद कर्मचारी की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। परंतु अब विश्वासघात करने वाले अधिकारियों की कर्मचारी एक नहीं सुनेंगे और अपनी मांगों के लिए नई रणनीति तैयार कर आंदोलन का बिगुल फूकेंगे। बुधवार को यह बात हुडा वर्करज यूनियन के जिला प्रधान बिजेंद्र शर्मा ने कही। वह सेक्टर-15 स्थित हुडा कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान द्विवार्षिक चुनाव तक सुरेश कुमार को सर्कल उपप्रधान, महेश कुमार सपड़ा को सचिव, बिजेंद्र सरोहा को जिला उपप्रधान बनाया गया।