गाे तस्करी के विरोध में किया प्रदर्शन
सोनीपत | गोतस्करी के विरोध एवं गो चरान भूमि को मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार सुबह डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीसी को अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन भी दिया गया। प्रदर्शन की अगुवाई संत गोपालदास ने की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि कुछ सरपंचों की मनमानी के कारण गांवों में जो गो चारान भूमि छोड़ी जानी चाहिए, वह छोड़ी नहीं जा रही है। जमीन की बोली लगाई जा रही है। यही नहीं चारागाह एवं पेड़ आदि को भी काटा जा रहा है, जोकि प्रकृति के लिए सही नहीं है, जबकि इस संदर्भ में कोर्ट के फैसले की भी पालना नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में गरीब पशु पालकों के बारे में कोई सोच ही नहीं रहा है। इस मौके पर प्रताप सिंह, आजाद, नंदलाल,धर्मेंद्र, श्यामदेव, ओमपति, अमरदीप, जगदीश, राम सिंह रामचन्द्र आदि उपस्थित थे।
सोनीपत. उपायुक्तकार्यालय पर गोचरान के मामले को लेकर पहुंचे संत गोपाल दास अपने सर्मथकों के साथ।