पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगोली सजाओं स्पर्धा में अंकिता अव्वल

रंगोली सजाओं स्पर्धा में अंकिता अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | जीवीएमगर्ल्स कॉलेज में फाइन आर्ट प्रकोष्ठ के संयोजन में बुधवार रंगोली सजाओ एवं पोस्टर मेकिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली में अंकिता तथा पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में निशा ने बाजी मारी। दोनों स्पर्धाओं की विजेताओं को कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. ज्योति जुनेजा ने पुरस्कृत किया। फाइन आर्ट प्रकोष्ठ की प्रभारी रोजी चोपड़ा ने बताया कि युवाओं के महोत्सव यूथ फेस्टिवल की नजदीकी के चलते काॅलेज में फाइन आर्ट स्पर्धाओं का आयोजन कराया जा रहा है। रंगोली स्पर्धा में बीएससी प्रथम वर्ष कम्प्यूटर साइंस की छात्रा अंकिता ने प्रथम, बीसीसीए की स्वाति ने द्वितीय तथा बीएससी प्रथम वर्ष मेडिकल की छात्रा श्रेया सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सोनीपत. जीवीएमगर्ल्स कॉलेज में रंगोली बनाती हुई छात्राएं।