पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीतू सोनिका ने जीती प्रश्नोतरी स्पर्धा

नीतू सोनिका ने जीती प्रश्नोतरी स्पर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | टीकाराम कन्या महाविद्यालय में रासायनिक विभाग द्वारा साइंस क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ-चढकर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस क्विज में छात्राओं ने विज्ञान विभाग के भिन्न-भिन्न प्रश्नों का सामना किया और अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नीतू सोनिका की टीम ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रिंसिपल डॉ.मोनिका वर्मा ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका डाॅ. मंजू, सुमन वर्मा, प्रीति निधि ने निभाई। उनके अनुसार इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीतू सोनिका ने, द्वितीय स्थान रवीना रश्मि ने तथा तृतीय स्थान नवदीप संगीता ने प्राप्त किया।

सोनीपत. विजेताछात्राएं कॉलेज स्टाॅफ के साथ।