अंकिता रंगोली निशा पोस्टर में अव्वल
सोनीपत | जीवीएमगर्ल्स कॉलेज में फाइन आर्ट प्रकोष्ठ के संयोजन में बुधवार रंगोली सजाओ एवं पोस्टर मेकिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली में अंकिता तथा पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में निशा ने बाजी मारी। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी ने सफल छात्राओं को बधाई दी। फाइन आर्ट प्रकोष्ठ की प्रभारी रोजी चोपड़ा ने बताया कि रंगोली स्पर्धा में बीएससी प्रथम वर्ष कम्प्यूटर साइंस की छात्रा अंकिता ने प्रथम, बीसीसीए की स्वाति ने द्वितीय तथा बीएससी प्रथम वर्ष मेडिकल की छात्रा श्रेया सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीकॉम ऑनर्स की छात्राओं दिव्या खन्ना मानसी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में बीएससी द्वितीय वर्ष मेडिकल की छात्रा निशा अव्वल रही तथा बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा प्रतिमा कुंडू ने द्वितीय और बीएससी प्रथम वर्ष मेडिकल की छात्रा श्रेया सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। कॅालेज की प्राचार्य डाॅ. ज्योति जुनेजा ने पोस्टर मेकिंग में बीएससी द्वितीय वर्ष मेडिकल की अर्चना सुविज्ञा को सांत्वना पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
सोनीपत. पोस्टरमेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।