- Hindi News
- नहीं मिले सीएम, दीपेंद्र ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन
नहीं मिले सीएम, दीपेंद्र ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन
सोनीपत | जूनियरवकील द्वारा पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाने पुलिस द्वारा ढाबा कारिंदे की शिकायत पर सात वकीलों के खिलाफ केस दर्ज करने के मामले में जिला बार के कई वरिष्ठ वकील प्रधान भगत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार शाम को सीएम से मिलने दिल्ली पहुंचे, लेकिन वकीलों को सीएम नहीं मिल पाए।
इसके बाद वकीलों ने रोहतक सांसद दीपेंद्र हुडा से मिलकर अपनी शिकायत रखी। वकीलों के दल ने आरोप लगाया कि सोनीपत पुलिस वकील कुलदीप सैनी की शिकायत पर केस दर्ज नहीं कर रही है। जबकि मामले की पूरी जांच किए बिना ही सात वकीलों पर केस दर्ज कर लिया है। जो बेहद शर्मनाक कार्रवाई है। प्रधान भगत सिंह ने बताया कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि रोहतक आईजी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। मामले को लेकर बुधवार को भी जिला बार के वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। प्रधान ने कहा कि 18 सितंबर को फिर से बार के वकीलों की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें आंदोलन की अगली रणनीति तैयार की जाएगी।