स्पर्धा के लिए चयनित
सोनीपत|नार्थ जोनइंटर स्टेट बैडमिंटन स्पर्धा में जिले के पांच खिलाड़ी भाग लेंगे। यह स्पर्धा 23 से 25 सितंबर के बीच जालंधर में होगी। चयनित खिलाड़ियों का अभी अभ्यास शिविर मानव रचना यूनिवर्सिटी में चल रहा है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव जगवीर छिक्कारा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए हिमांशु सरोहा, संदीप, अंकित, ललिता दहिया, सीमा पांचाल का चयन किया गया है।