पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटर लिस्ट में नाम नहीं जोड़ने पर किया प्रदर्शन

वोटर लिस्ट में नाम नहीं जोड़ने पर किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदातासूची में नाम दर्ज नहीं होने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को मिनी सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज नहीं हुआ। अब वह विधानसभा चुनाव में वोट देने से वंचित रह जाएंगे। लोगो के प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने 283 लोगों का नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज किया। प्रदर्शन की अगुवाई कम्युनिस्ट पार्टी के नेता राजीव वर्मा ने की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि कई लोग मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए बीएलओ उपायुक्त कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। जब लोगों ने डीसी कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया तो अधिकारियों ने 283 लोगों के फार्म जमा किए। इन लोगों के नाम मतदाता सूची में डाले गए। मौके पर प्रेमसिंह चौहान, सन्नी, साहिल, योगेश सतीश उपस्थित रहे।