विकलांगों की समस्याएं दूर करने की मांग
सोनीपत | हरियाणाविकलांग युवा समिति की बैठक सिविल अस्पताल में हुई, जिसमें विकलांगों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद समिति पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं से डिप्टी सीएमओ डॉ. बीआर जावा को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। समिति के उपप्रधान विजय कुमार ने कहा कि विकलांगों को अपने प्रमाण पत्रों को बनवाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। डाॅ. जावा ने समस्याएं का हल करने का आश्वासन दिया तथा जिम्मेदारी डॉ. सीपी अरोड़ा को सौंपी है। इस मौके पर सुनीता, तिलकराज, रोशनी, आदि उपस्थित थे।