पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | बैकिंगसेक्टर में रिफार्म के नाम पर उद्योगपतियों एवं व्यापारिक घरानों को नए बैंक खोले जाने के विरोध में स्थानीय बैंक कर्मचारियों ने हरियाणा बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन के बैनर तले बुधवार शाम प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई फेडरेशन चेयरमैन एनपी मुंजाल ने की। कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में एवं अपनी मांगों के समर्थन में बैंक ऑफ पटियाला के बाहर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी भी की। चेयरमैन ने बताया कि सरकार बैकिंग क्षेत्र में सुधार के नाम पर लोकल एरिया बैंकों को निजी क्षेत्र में खोलने के लिए लाइसेंस देना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी बैंकों का महत्व कम होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में छह लाख गांवों में बैंक शाखाएं ही नहीं है। सरकार को उस दिशा में विचार करना चाहिए।