पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के लिए नर्सरी का हो सकता है विस्तार

बच्चों के लिए नर्सरी का हो सकता है विस्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामान्यअस्पताल में प्री-मैच्योर बच्चों के उपचार के लिए बनाई गई 18 बैड की नर्सरी का आने वाले कुछ माह में विस्तार होने की उम्मीद है। नेशनल न्यूओ नैटल फोरम की टीम ने बुधवार को अस्पताल की नर्सरी का निरीक्षण करने के बाद सिविल सर्जन जसवंत पूनिया को इस बारे में आश्वासन दिया। नेशनल न्यूओ नैटल फोरम की टीम अस्पताल की नर्सरी को देखकर दंग थी।

उन्होंने नर्सरी की सफाई स्टॉफ की प्रशंसा की। वहीं विदेशी प्रतिनिधिमंडल डब्ल्यूएचओ के सदस्य भी जिला स्तर पर चल रही इस नर्सरी की सराहना करने से नहीं चूके। उन्होंने नर्सरी में भर्ती 14 नवजात बच्चों के बारे में जानकारी ली। साथ ही आशा वर्कर जो घरों में डिलीवरी होने पर रोक लगा रहीं हैं उनसे भी बातचीत की। दल की एक सदस्य ने जब आशा वर्करों से पूछा की हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में किससे मदद लेते हो, तो जवाब में आशा वर्करों ने कहा कि 102 से। इसके बाद नवजात को सांस कैसे देते हैं और अन्य कई पहलू पर चर्चा की। वहीं जवाब में सिविल सर्जन जसवंत पूनिया ने बताया कि अस्पताल की नर्सरी में बाहर से करीब 14 बच्चें इलाज के लिए आए हैं।