- Hindi News
- साथी ने किया आत्महत्या का प्रयास, ताहिर का अभी तक नहीं लग सका है कोई सुराग
साथी ने किया आत्महत्या का प्रयास, ताहिर का अभी तक नहीं लग सका है कोई सुराग
शहरकी ईदगाह काॅलोनी में कमेटी डालने के नाम पर करीब 200 लोगों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने शिकायत पर ठग के खिलाफ मामला भी दर्ज किया हुआ है। शातिर ठग ताहिर के साथी इकराम जिसे सिविल लाइन थाना पुलिस तलाश कर रही थी उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। इकराम को गंभीर हालत के चलते परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिटी थाना पुलिस ने इकराम के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। इकराम परेशान था और गिरफ्तारी के डर से छुपता फिर रहा था।
यहथा मामला : आरपीमलिक मॉडल टाउन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके साथ वह शहजाद, परवेज, नसीम, असरफ, आरिफ, बिजेंद्र, हसीन, जावेद, शाहिद, नोमान सहित अनेक लोगों के साथ आरोपी ताहिर ने करोड़ों की धोखाधड़ी की है। आरोपी 23 जून को जब कमेटी का ड्रा होना था तो आरोपी ताहिर ड्रा करने से पहले ही साथियों संग गायब हो गया था।
क्योंनहीं किया गिरफ्तार : अचानकइकराम द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने से सिविल लाइन थाना पुलिस ही नहीं बल्कि शिकायत करने वाले लोग भी दंग है कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया। जब आरोपी शहर में था तो सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसे क्यों गिरफ्तार नहीं किया।
नाथुपुरके युवक के पास ताहिर की कार : ताहिरहाल में भी जिले के कई लोगों के संपर्क में है। ताहिर की कार नाथुपुर के एक व्यक्ति की पास देखी गई।
सोनीपत | शातिरठग ताहिर की शिकायतकर्ताओं द्वारा सेक्रेटरी बताई जा रही महिला की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा है। महिला के बारे में पुलिस जब बुधवार को उसके भाई से पूछताछ करने गई तो उसे दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। पार्षद विमल किशोर के नेतृत्व में दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और पुलिस पर गैरकानूनी तरीके से पूछताछ करने का आरोप लगाया। विमल किशोर ने कहा कि शगुन बूट हाउस पर काम करने वाला चिराग मेहनती ईमानदार युवक है। इस तरह से बिना वजह युवक को तंग करना पुलिस की गलत कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस चिराग से पहले भी दो बार पूछताछ कर चुकी है। ऐसे में किसी भी समय आकर उसे तंग करना गलत है। पुलिस की कार्रवाई से युवक सहमा हुआ है।
सोनीपत. प