- Hindi News
- ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
बढ़खालसाके पास ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बढ़खालसा गांव निवासी अब्दुल हमीद साइकिल से प्याऊ मनियारी गया हुआ था।
जहां से आते समय वह ट्रक की चपेट में गया। अब्दुल की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी ट्रक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक हमीद के बेटे आस मोहम्मद की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोनीपत के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।