पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीगल लिट्रेसी क्लब के गठन से विद्यार्थी कर सकेंगे ज्ञान प्रदर्शित

लीगल लिट्रेसी क्लब के गठन से विद्यार्थी कर सकेंगे ज्ञान प्रदर्शित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहलेविद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकार बताए जाएंगे। फिर वही विद्यार्थी अपने इस ज्ञान को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। सफलता का यह सिलसिला राष्ट्रीय स्तर पर भी जारी रहता है तो उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होगा। यह सब शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित किए जा रहे लीगल लिट्रेसी क्लब खोले जाने के रूप में सामने रहा है।

डिग्री कॉलेजों में इसकी शुरुआत हो चुकी है तथा अब इसे सभी इंजीनियरिंग, तकनीकी, मेडिकल कॉलेज एवं सभी विश्वविद्यालय आदि में भी खोले जाएंगे। बता दें कि इस प्रकार के लीगल लिट्रेसी क्लबों का गठन सुप्रीम कोर्ट के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मार्ग दर्शन में होगा।

यहरहेगी प्रक्रिया: लीगललिट्रेसी क्लबों के गठन के बाद विद्यार्थियों के स्कूल, जिला, राज्य राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। जो विद्यार्थी स्कूल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे वे जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और यहां भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे। राज्य स्तर पर अव्वल रहने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगे और वहां अव्वल छात्रों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में क्लब संयोजक मंजुला सपाह ने बताया कि कॉलेज की 275 छात्राएं इस मुहिम में जुड़ चुकी है। छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन होगा। इसके बाद सीजेएम हर्षालि चौधरी भी छात्राओं से रूबरू होगी।

प्रत्येक संस्थान में खोले जाने वाले लीगल लिट्रेसी क्लब का चेयरमैन उस संस्थान का मुखिया होगा तथा वरिष्ठतम अध्यापक क्लब का सदस्य सचिव होगा। इस प्रकार के क्लब में संस्था के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों के दो-दो प्रतिनिधियों तथा सेवानिवृत अथवा सेवारत अधिवक्ता को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। अभिभावकों में पुरुष महिलाओं की बराबर की भागीदारी होगी। इसी प्रकार, विद्यार्थियों में से भी दो छात्राओं तथा दो छात्रों को क्लब के सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।