- Hindi News
- 50 हजार रुपए का इनामी हत्या आरोपी गिरफ्तार
50 हजार रुपए का इनामी हत्या आरोपी गिरफ्तार
दसमार्च को प्रोपर्टी डीलर विनोद निवासी शाहपुर तुर्क की ओमेक्स कंपनी स्थित इसके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपियों पर इनाम की घोषणा कर रखी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई हरिओम के नेतृत्व में रविवार को एक पुलिस पार्टी अपराधियों की खोज में लगी है। इसमें मुख्य सिपाही नवीन, प्रदीप, सिपाही संजय, गुलाब अमित शामिल थे।
इन्होंने आरोपी आशीष पुत्र महासिंह निवासी निजामपुर माजरा को गिरफ्तार किया है। यह दिल्ली जाने की फिराक में था और इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। जबकि इसके साथी रोहताश पुत्र मांगेराम निवासी आसन, रोहतक पर एक लाख रुपये का ईनाम, दीपक पुत्र ओमप्रकाश निवासी गुहणा पर 50 हजार रुपये का ईनाम देवेंद्र पहलवान पुत्र जौरा सिंह पर भी 50 रुपये का इनाम रखा गया है।
आशीषपहले भी गिफ्तार किया जा चुका है: आरोपीआशीष को वर्ष 2008 2009 में डकैती एवं लड़ाई झगड़े के मामलो में थाना सदर सोनीपत शहर सोनीपत पुलिस द्वारा पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुिलस का दावा है की शीघ्र ही इस घटना से संलिप्त अन्य आरोपियों भी गिरफ्तार होंगे।
सोनीपत| थानासिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को वाहन तथा 97 पेटी अवैध रूप से ले जाई जा रही अंग्रेजी देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। सिक्का काॅलोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रेम कुमार की टीम मुख्य सिपाही राजेंद्र कुमार के साथ बहालगढ़ रोड महाराणा प्रताप चौक पर मौजूद थी। तभी उन्हें पता चला कि एक यूपी नंबर की टाटा मैजिक में अवैध रूप से शराब भरकर लाई जा रही है और तलाशी के दौरान इसमें से 72 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमे 42 पेटी एपीसोड, 15 पेटी इंपेक्ट, 25 देशी संतरा रसीला अवैध शराब बरामद की गई।