पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक की गोली मारकर हत्या, चाकू से भी गोदा

युवक की गोली मारकर हत्या, चाकू से भी गोदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इत्तेफाक से अपनी स्टेनगन से लगी कांस्टेबल को गोली, मौत

सोनीपत | जाहरीगांव के एक युवक की गांव देवड़ू के पास हमलावरों ने गोली मारकर चाकू से गोदकर देर रात निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक युवक के शव को देवड़ू रोड स्थित एक खेत के किनारे फेंककर फरार हाे गए।

सुबह राहगीरों ने जब शव को देखा तो मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मामले में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मृतक के पिता की शिकायत पर शक के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मृतक पेशे से चालक था और तीन बहन भाइयों में सबसे छोटा था। सदर थाना पुलिस ने बताया कि मामले का जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। सुनील 27 पुत्र महेंद्र निवासी गांव जाहरी गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता महेंद्र ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि सुनील कैंटर चालता था और अक्सर काम के सिलसिले से घर से बाहर रहता था। मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे गांव का ही अजीत संजू उसे मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गए थे। जिसके बाद वह वापिस घर नहीं लौटा। सुबह उन्होंने सुनील की तलाश भी की, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। फिर उनके पास पुलिस का फोन आया कि सुनील का शव देवड़ू रोड पर पड़ा हुआ है। यह सुनकर वे दंग रह गए।

मौके पर पहुंचकर जब उन्होंने शव देखा तो शरीर पर एक गोली एक चाकू का निशान था। हमलावरों ने बेरहमी से सुनील की हत्या की थी। मृतक के पिता ने गांव के ही दो युवकों पर शक जताया है। पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

सुनील की बेरहमी से हत्या किए जाने से गांव जाहरी में पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण चर्चा करते रहे आखिर सुनील की हत्या कौन कर सकता है। वहीं कुछ लोगों को कहते सुना गया कि मामला रंजिश का है। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता ने जिन दो युवकों पर बेटे की हत्या का शक जताया है उनमें से एक युवक कैंटर चालक है और उसका सुनील के साथ याराना था।

कांस्टेबल पवन की मौत से उन्हें गहरा धक्का लगा है। मामले की जांच में सामने आया है कि गोली इत्तेफाक से चली है। मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव वारिसों के हवाले कर दिया है।\\\'\\\' दर्शनलाल,डीएसपीहैडक्वार्टर।

सोनीपत. सिविलअस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन।

मामले की जांच की जा रही है। सुनील की एक गोली एक चाकू मारकर हत्या की गई है। मृतक के पिता महेंद्र ने गांव के ही दो युवकों