रामलीला का मंचन 25 से
सोनीपत| रामलीलाकमेटी ने कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रामलीला 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक चलेगी। वकील जैन ने बताया कि स्वामी शिव दयाल शर्मा एवं स्वामी गिरिराज शर्मा वृंदावन के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। 25 सितंबर को मंगलाचरण, श्री गणेश पूजन तथा श्रीराम जन्म उत्सव के साथ रामलीला मंचन की शुरुआत होगी।