पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट बनाने में आनाकानी, डीसी के दखल पर हां

वोट बनाने में आनाकानी, डीसी के दखल पर हां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावआयोग भले ही अधिक वोटिंग कराने की कवायदों का ढिंढोरा पीटता हो, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा नहीं है। क्योंकि मैदान में अब तक पार्टियों ने पूरी तरह से उम्मीदवार भी नहीं उतारे हैं और निर्वाचन कार्यालय ने वोट बनाना बंद कर दिया गया है। इससे हर दिन लोग इस कार्यालय से वापस लौट रहे हैं। इससे लोगों में अपने मताधिकार को लेकर बेहद निराशा है। निर्वाचन कार्यालय पहुंच रहे लोगों का आरोप है कि अधिकारी कर्मचारियों को फार्म देने पर उसे वापस लौटा दिया जाता है। जबकि नियमत वोट बनाने से मना नहीं किया जा सकता है। वहीं गुरुवार को परेशान लोगों ने मामले से डीसी को अवगत कराया। इस पर डीसी ने संज्ञान लेते हुए निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को वोट बनाने का निर्देश दिया।

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में आज के इंसान के पास समय का अभाव है। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग समय पर अपने कामों को अंजाम नहीं दे पाते हैं। उसमें वोट बनवाने जैसी चीजों को लोग काफी हद तक टालते हैं। लेकिन जब चुनाव का समय आता है तो हलचल देखकर उन्हें भी याद आती है। ऐसा ही नजारा कुछ इन दिनों निर्वाचन कार्यालय में देखने को मिल रहा है।

राजीव वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को काफी लोग निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने वोट बनाने से मना कर दिया तो वह सभी को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे। जहां पर डीसी के दखल के बाद शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में वोट बनाने का आदेश दिया गया। वर्मा ने बताया कि एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को वार्ड आठ, नौ 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 22 के लोगों का वोट बनाया जाएगा। यह प्रक्रिया सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगी।

बीते लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटिंग का समय दो घंटे बढ़ाया था। गांव और कॉलोनियों में आंगनबाड़ी वर्कर्स को भेजकर लोगों को जागरूक भी किया था। साथ ही कॉलोनियों में बीएलओ को भेजकर वोटिंग लिस्ट लोगों को दिखाई गई। वोटिंग पर्ची घर पर भेजी गई। लेकिन इस चुनाव में ये गतिविधियां अभी तक शांत हैं। जिससे बड़ी संख्या में लोग वोटिंग से अछूते दिखाई पड़ रहे हैं। अब जब वे लोग अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं, तो विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उन्हें नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं।

अव्यवस्था

वोट बनवाने के लिए लोगों को करनी पड़ रही है मशक्कत, डीसी के पास पहुंचा मामला