अति पिछड़ा वर्ग महा- सम्मेलन 21 को
सोनीपत| अतिपिछड़ा वर्ग के सरंक्षण कर्ता रामदिया रतेवाल ने कहा कि 21 सितंबर को कुम्हार धर्मशाला में सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि बैकवर्ड में प्रदेश 67 बिरादरी है। जिनकी आबादी की जनगणना लगभग 20 प्रतिशत से अधिक है। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में इस वर्ग को 18 सीटें मिलनी चाहिए, लेकिन अब तक किसी भी पार्टी ने इस वर्ग के साथ न्याय नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टियों से निवेदन करते हैं कि वर्ग के लोगों को टिकट देकर उनका मान सम्मान भी बढ़ाएं। इसी मुद्दे को लेकर 21 तारीख को कुम्हार धर्मशाला में सम्मेलन होगा और इस सम्मेलन में टिकट को लेकर चर्चा होगी क्योंकि विधानसभा की 90 सीटों में से 18 सीटें इस वर्ग को मिलनी चािहए। जिसमें 15 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में मतदान को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।