- Hindi News
- परीक्षा में परेशान नहीं करेगा लाउड स्पीकर
परीक्षा में परेशान नहीं करेगा लाउड स्पीकर
सोनीपत | जिलेमें रात दस बजे के बाद तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर डीजे को प्रतिबंधित किया गया है। अगर इस समय के बाद कोई संगीत तेज आवाज में बजाएगा तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि अक्सर देखने में आता है कि रात को दस बजे के बाद भी लोग शादी समारोह या पार्टी में बैंड बाजा, डीजे या लाउडस्पीकर बजाते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है और कुछ ही दिनों में विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में विद्यार्थी देर रात तक शांत माहौल में पढ़ाई करते हैं।