- Hindi News
- एचएसआईआईडीसी फेज 3 बनकर तैयार 250 प्लाॅट होंगे अलाट
एचएसआईआईडीसी फेज-3 बनकर तैयार 250 प्लाॅट होंगे अलाट
एचएसआईआईडीसीबड़ी के फेज-3 में औद्योगिक इकाई लगाने की उम्मीद जल्दी ही पूरी होगी। लंबे समय से चल रहा फेज-3 का निर्माण एचएसआईआईडीसी द्वारा पूरा कर लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि तीसरे फेज में औद्योगिक इकाई के लिए प्लाॅट अलाटमेंट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है प्रक्रिया जून 2015 तक जारी रहेगी। तीसरे फेज के लिए एचएसआईआईडीसी ने 2010 में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की थी। जिसमें तीन गांव ललेहड़ी, बड़ी गड़ी केसरी शामिल हैं।
646एकड़ में फैला है फेज-3 : एचएसआईआईडीसीबड़ी का तीसरा फेज 646 एकड़ में फैला हुआ है। एचएसआईआईडीसी ने रोड अन्य सुविधा पर वर्क करके कुल 250 प्लाॅट फेज थ्री में बनाए हैं। बताया जा रहा है कि उद्योग स्थापित करने की फेज-3 में कोई शर्त नहीं है। जनरल कोई भी फैक्टरी स्थापित की जा सकती है।
जमीनदेने वाले किसानों को मिलेंगे रिहायशी प्लाॅट : औद्योगिकजोन में रिहायशी प्लाट अभी तक सोनीपत में नहीं मिले हैं। चाहे राई हो या फिर कुंडली। परंतु बड़ी के अंदर आरएंडआर पालिसी के तहत जमीन देने वाले किसानों को फेज-3 में पहली बार रिहायशी प्लाॅट दिए जाएंगे। यह प्लाॅट किसान द्वारा दी गई कुल जमीन पर तय होगा। बताया जा रहा है कि प्लाॅट अलाटमेंट की प्रक्रिया भी जल्दी ही शुरू होगी।
फेज थ्री में उद्योगपतियों को कई बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उद्योग से निकलने वाला गंदा पानी किसी नाले में नहीं गिरेगा। गंदे पानी के लिए फेज-3 में 34 करोड़ रुपए की लागत से 16 एमएलडी का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इस प्लांट का निर्माण सितंबर 2015 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं उद्योगपतियों को औद्योगिक जोन में ही शॉपिंग की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के लिए फेज-3 में बड़ा शॉपिंग काम्पलेक्स बनाने की भी प्लानिंग है।