डीसी 11 फरवरी को सुनेंगे समस्याएं
सोनीपत| डीसीराजीव रतन 11 फरवरी को खिजरपुर जट माजरा, करेवडी, चिटाना भटाना जाफराबाद का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। वे 12:30 पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय खिजरपुर जट माजरा में, 1:30 पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करेवडी में, 2:30 पर राजकीय उच्च विद्यालय चिटाना में तथा 3 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय भटाना जाफराबाद में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।