- Hindi News
- डीसी 11 को सुनेंगे गांवों में लोगों की समस्याएं
डीसी 11 को सुनेंगे गांवों में लोगों की समस्याएं
सोनीपत | डीसी11 फरवरी को जिले के गांव खिजरपुर जट माजरा, करेवडी, चिटाना भटाना जाफराबाद का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे खिजरपुर जट माजरा में, दोपहर 1:30 बजे करेवडी में, दोपहर 2:30 बजे चिटाना में तथा बाद दोपहर 3 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय भटाना जाफराबाद में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।