पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो ऑटो में आमने सामने की टक्कर, घटना में सात लोग हुए घायल

दो ऑटो में आमने-सामने की टक्कर, घटना में सात लोग हुए घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके दिल्ली रोड पर सामान्य अस्पताल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों ऑटो में सवार तीन महिला चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परंतु एक व्यक्ति की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विजय बहालगढ़, धनो सेवली, प्रमोद, पूनम, गुलाब रवि निवासी जठेड़ी बुधवार की सुबह ऑटो में सवार होकर बहालगढ़ से सोनीपत रहे थे। इस बीच जब वह सोनीपत सामान्य अस्पताल के पास पहुंचे तो सोनीपत शहर की तरफ से रही एक अन्य ऑटो की उनकी ऑटो के साथ सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में उपरोक्त सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सोनीपत शहर से दिल्ली की तरफ जा रही ऑटो में सवार चरनजीत उसकी प|ी सुरक्षा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल प्रमोद की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रैफर रोहतक कर दिया है।