- Hindi News
- सामान्य अस्पताल से दो दर्जन की जाएगी नौकरी, पहुंचा पत्र
सामान्य अस्पताल से दो दर्जन की जाएगी नौकरी, पहुंचा पत्र
सामान्यअस्पताल में एक साल से कार्य कर रहे दो दर्जन कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का फरमान सीएमओ के पास पहुंचा है। इन कर्मचारियों को 31 मार्च तक हटा दिया जाएगा। पत्र सीएमओ के पास छह फरवरी को पहुंचा था। बताया जा रहा है कि आउट सोर्सिंग के तहत एक साल पहले विभिन्न पदों पर इनकी भर्ती की गई थी। अब जैसे ही इन पदों पर स्थायी नियुक्ति हुई है सरकार ने अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को हटाने का निर्णय लिया है। पत्र की सूचना मिलने से काम कर रहे कर्मचारी परेशान हैं और उन्होंने सुबह के समय काम छोड़कर सीएमओ के सामने अपनी बात रखी। उधर सीएमओ ने कहा कि उनके पास पत्र चुका है।
अस्पताल में बीते वर्ष एलटी, फार्मासिस्ट, डाटा इंट्री आपरेटर सहित कई पदों पर दो दर्जन के करीब कर्मचारियों की भर्ती हुई थी। बताया जा रहा है कि इनका अनुबंध एक साल का ही थी। ऐसे में अब सरकार ने संबंधित पदों पर स्थायी भर्ती होने के बाद आगे अनुबंध बढ़ाने से मना कर दिया है और काम कर रहे सभी कर्मचारियों को 31 मार्च तक बाहर करने का पत्र सीएमओ के पास भेजा है। मामले का जैसे ही कर्मचारियों को पता चला बुधवार को वह काम छोड़कर सिविल सर्जन जसवंत पूनिया से मिले और अपनी बात रखी।
^छह फरवरी को मेरे पास पत्र आया है कि एक साल से अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को हटाया जाए। 31 मार्च से आगे एलटी, फार्मासिस्ट, डाटा इंट्री आपरेटर अस्पताल में काम नहीं कर सकेंगे। इनका अनुबंध समाप्त हो गया है।’’ डॉ.जसवंत पूनिया, सिविल सर्जन।