पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफलता योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने पर मिलेगी

सफलता योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने पर मिलेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | सेक्टर-15स्थित श्रीराम शरणम् आश्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं अभिभावकों सहित पहुंचे। नवरतन चोपड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में हर बच्चे का मकसद सफलता बन गया है। अभिभावक भी चाहता है कि परीक्षा में उसका बच्चा दूसरे बच्चे से अधिक अंक लेकर आए। लेकिन इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने की जरूरत है। जिस किसी भी विषय में बच्चा कमजोर महसूस करे अपने अध्यापक से सलाह ले और कठिन परिश्रम करे। परीक्षाओं में नकल कर पास हो जाने से जीवन में सफलता नहीं मिलती। इसलिए संस्कार और आदर्शों के बल पर अपने आप को तैयार करना चाहिए। प्रवक्ता केएल पुनैनी ने बताया कि इस मौके पर रीटा चोपड़ा ने अमृतमयी वाणी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर कमल सचदेवा, जितेंद्र, ठाकुरदास तनेजा और कृष्णा लूथरा मौजूद रहे।