गुमशुदा रिपोर्ट पर हो कार्रवाई : चौधरी
मुख्यन्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव हर्षाली चौधरी ने बुधवार को जिला वैकल्पिक समाधान केंद्र के सभागार में जिले के सभी थाना प्रबंधकों के साथ बैठक की। इसमें न्याय सबके लिए के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा वीडियो क्लिप भी दिखाई। बचपन बचाओ स्कीम के तहत सभी थाना प्रबंधकों को हिदायत दी कि गुमशुदा बच्चों की जो रिपोर्ट दर्ज हुई है उनके ऊपर जल्दी कार्रवाई करें तथा उनकी जानकारी प्राधिकरण को मुहैया करवाएं।
इस मौके पर अधिवक्ता विकास हुड्डा ने थाना प्रबंधकों को किशोर न्याय अधिनियम के बारे में बताया। इस अधिनियम के बारे में चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी एवं मेंबर सुरेंद्र चौधरी ने भी जानकारी दी। न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा मॉडल अभियोजन पक्ष योजना के बारे में भी बताया गया। डीएसपी डाबला ने न्यायिक दंडाधिकारी को आश्वासन दिलाया कि उनकी दी गई हिदायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुमशुदा बच्चों की जाे रिपोर्ट दर्ज हुई है उनके ऊपर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई होगी। बैठक में डीआरओ सुरेश कुमार, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अधिवक्तागण राजेश डागर, रीटा दहिया, सोनिया, रजनी श्रीवास्तव तथा मंजू मलिक मौजूद रहीं।