पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री साहब, भूमि अधिग्रहण रद्‌द करो

मुख्यमंत्री साहब, भूमि अधिग्रहण रद्‌द करो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह दहिया के नेतृत्व में बुधवार को किसानों ने सीएम को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने अकबरपुर बरोटा में अधिग्रहीत की गई 23 एकड़ चार कनाल एक मरला जमीन का अधिग्रहण रद्द करने की मांग की है।

किसानों का आरोप है कि एचएस आईआईडीसी द्वारा जिस जमीन का अधिग्रहण एसटीपी के लिए किया गया है, वहां पहले से प्लांट मौजूद है। ऐसे में यहां पर सीवर लाइन डाल सरकार को 250 करोड़ का नुकसान उठाना होगा। उन्होंने अधिग्रहीत की गई जमीन पर कार्य होने से कई प्रकार के हानि की बात की है। किसान विजय पाल चौहान, महताब सिंह, राजवीर सिंह, आनंद सिंह, सुभाष चौहान, राकेश, राजेश आदि ने बताया कि पिछली सरकार ने कुछ निजी लोगों का फायदा देने के लिए भी कई जगहों पर अधिग्रहण किया। जिससे किसान बर्बाद हो गए। ज्ञापन में लिखी बातों पर ध्यान देने की अपील करते हुए अधिग्रहीत की गई जमीन का अधिग्रहण रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एसटीपी की योजना रद्द करने से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन 90 परिवारों को नई जिंदगी मिल सकेगी। जमीन का अधिग्रहण होने से बच्चों के खाने के लाले पड़ने की प्रबल संभावना बनती जा रही है।

सोनीपत . लघुसचिवालयमें जमीन मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के सदस्य सीएम के नाम ज्ञापन देने पहुंचे।