लघु हास्य नाटिका में जीवीएम अव्वल
जीवीएमगर्ल्स काॅलेज की छात्राओं ने हरियाणा प्रदेश लघु हास्य नाटिका प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा कला परिषद के तत्वाधान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के संयोजन में 7 से 9 फरवरी तक द्वितीय हरियाणा प्रदेश लघु हास्य नाटिका प्रतियोगिता (स्किट) का आयोजन किया गया।
खुली प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 21 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें जीवीएम की टीम ने रवि मोहन रास के निर्देशन में भाग लिया। काॅलेज की टीम में स्वीटी, शालू, कुसुम मलिक, निशी, किरण, दिनीशा, प्रिया मलिक और रूबी ने हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को प्रिंसिपल डॉ. ज्योति जुनेजा ने बधाई दी है। पवन कुमार द्वारा रचित हरियाणा नाटिका में छात्राओं ने हंसमुख अंदाज में कई गंभीर संदेश देने का भी सफल प्रयास किया। इस बीच बुधवार को कॉलेज में आयोजित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में राशि, शीला, रूपा ज्योति की टीम रही अव्वल रही। अंग्रेजी लिटरेरी क्विज में ज्योति देवी, सोनम, आरती प्रेरणा की टीम ने द्वितीय स्थान और सोनिया, ज्योति रानी, शिविका प्रियंका की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। 13 फरवरी को स्लम बस्ती ऋषि कालोनी में रेंजर्स जरूरतमंदों के साथ बिताएगी।