- Hindi News
- राष्ट्रीय एकता शिविर में विद्यार्थियों ने लिया भाग
राष्ट्रीय एकता शिविर में विद्यार्थियों ने लिया भाग
सोनीपत | शंभुदयाल माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लिया। प्रतिभागी गाइड का स्कूल लौटने पर स्कूल प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया। शिविर में स्कूल की आठ छात्राओं ज्योति, गुंजन, प्रिया, ज्योति, राची, खनीत, रिशिका आदि ने भाग लिया। गाइड कैप्टन सरस्वती कौशिक ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया जिससे राज्यों की संस्कृति को समझने का मौका मिला।