पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेलों में नया रिकार्ड

हरियाणा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेलों में नया रिकार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयखेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है। बुधवार को एथलेटिक्स में खिलाड़ी छा गए। एथलेटिक्स में तो हरियाणा ने नया फर्राटा चैंपियन देश को दिया। 100 मीटर की रेस में रोहतक के धर्मबीर ने रेस महज 10.46 सेकेंड में पूरी करते हुए नया रिकार्ड बना दिया। इससे पूर्व का समय 10.52 सेकेंड था।

शाॅटपुट में भिवानी के इंद्रजीत ने नया मीट रिकार्ड बनाया। उन्होंने 20.14 मीटर गोला फेंका। वहीं डिस्कस थ्रो में सोनीपत के अर्जुन आंतिल ने हरियाणा को रजत पदक दिलाया। 400 मीटर में झज्जर के ललित माथुर ने रजत पदक जीता। 1500 मीटर रेस में सोनीपत की सुषमा ने कांस्य अपने नाम किया।

हॉकीमें आज मिली हार : महिलाहॉकी के फाइनल में हरियाणा की टीम को बुधवार को पंजाब के हाथों हार झेलनी पड़ी। जिस पर हॉकी कोच बलदेव सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। हरियाणा की टीम का सोनीपतकरण करने से ऐसा हुआ। टीम की कप्तान प्रीतम सोनीपत, कोच उनके पति एवं एसोसिएशन के सेक्रेटरी भी सोनीपत के हैं। प्रदेश की अन्य खिलाड़ियों को तो मौका ही नहीं मिला। उन्होंने हॉकी संघ के महासचिव सुनील मलिक से इस्तीफा देने की मांग की।