- Hindi News
- बाघड़ू गांव में 20 साल पहले काटे गए थे प्लॉट, नहीं मिला अभी तक भी कब्जा
बाघड़ू गांव में 20 साल पहले काटे गए थे प्लॉट, नहीं मिला अभी तक भी कब्जा
सोनीपत | गांवबाघड़ू के बीपीएल परिवारों को वर्ष 1994 में बीपीएल प्लाॅट काटा गया था। जिसकी रजिस्ट्री भी करा दी गई, लेकिन आज तक पात्र परिवारों को प्लाट पर कब्जा नहीं दिया गया। बलगानंद बैरागी ने सीएम विंडो पर संबंधित प्लाॅटों के कब्जे को लेकर शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि कब्जा दिलाने के लिए पटवारी से लेकर डीसी तक को सैकड़ों शिकायत कर चुके हैं। जिसके जवाब में डीसी सोनीपत को 15 दिन के अंदर में कार्रवाई कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।