- Hindi News
- खेवड़ा गांव में नाबालिग से दुष्कर्म पीिड़ता को बड़ौत से किया बरामद
खेवड़ा गांव में नाबालिग से दुष्कर्म पीिड़ता को बड़ौत से किया बरामद
सोनीपत | खेवड़ागांव में एक 15 साल की लड़की के साथ गांव के युवक द्वारा बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने देर रात सिविल अस्पताल में लड़की का शारीरिक परीक्षण कराया है। बताया गया है कि खेवड़ा के एक युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर बुधवार अल सुबह घर से भगा ले गया। उसके साथ खेतों में बलात्कार किया। जब परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने काफी प्रयास को बाद लड़की को बड़ौत से बरामद कर लिया। अभी आरोपी फरार बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस रात को लड़की को मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंची। इस घटना के बाद गांव में तनाव बताया जा रहा है।