पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुराने मामलों को जल्दी सुलझाएं सभी थाना प्रभारी : एसपी

पुराने मामलों को जल्दी सुलझाएं सभी थाना प्रभारी : एसपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपीसतीश बालान ने बुधवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह लंबे समय से अनसुलझे मामलों को तय समय पर सुलझाएं। इसके साथ थाने में शिकायत लेकर आने वाले लोगों की शिकायत पर केस दर्ज करें और पीड़ित को केस दर्ज करने के बाद सबूत के तौर पर डायरी नंबर दें। यही नहीं उन्होंने कहा कि सीएम विंडो से मिलने वाली शिकायत पर दो दिन के अंदर कार्रवाई करें। एसपी ने इस दौरान बेहतर काम करने वाले डीएसपी प्रदीप, सीआईए प्रभारी इंदीवर को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

बीटपर ध्यान दो, लापरवाही नहीं चलेगी : एसपीसतीश बालन ने बैठक में बीट प्रणाली को गंभीरता से लिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारी को कहा कि वह अपने थाना क्षेत्र में बीट प्रणाली का सही से पालन करे। उन्होंने कहा कि 500 से 700 घरों का एरिया बनाकर जनता के बीच जाए और उनकी बात सुने। इससे जहां जनसंपर्क बढ़ेगा वहीं अपराधियों को पकड़ने में जनता की मदद काम आएगी।