- Hindi News
- दृष्टि सेवा समिति ने कराया एक और नेत्रदान
दृष्टि सेवा समिति ने कराया एक और नेत्रदान
दृष्टिसेवा समिति ने नेत्रदान मुहिम को जारी रखते हुए बुधवार को एक और नेत्रदान करवाया। सेक्टर-15 निवासी शकुंतला बत्तरा नेत्रदान करने वाली 839 वीं सदस्य बनी। उनका नेत्रदान दृष्टि के सचिव नरेंद्र भुटानी की प्रेरणा से पुत्र प्रेम ने कराया। दृष्टि के सदस्य हरभगवान रहेजा ने बताया कि सोनीपत में नेत्रदान के प्रति लोगों को रोजाना रुझान बढ़ता ही जा रहा है। नेत्रदान महादान है। दृष्टि ने तीन साल में ही नेत्रदान की जो अलख जाएगी है वह सराहनीय है। अब लोग खुद फोन करके नेत्रदान करवाने लगे हैं, जबकि पहले लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जाता था।