पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय एकता शिविर में लिया भाग

राष्ट्रीय एकता शिविर में लिया भाग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | शंभुदयाल माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लिया। प्रतिभागी गाइड का स्कूल लौटने पर स्कूल प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया। शिविर में स्कूल की आठ छात्राओं ज्योति, गुंजन, प्रिया, ज्योति, राची, खनीत, रिशिका आदि ने भाग लिया। गाइड कैप्टन सरस्वती कौशिक ने बताया कि शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रियता के साथ भाग लिया। शिविर में विभिन्न राज्यों की संस्कृति को करीब से देखने और समझने का मौका मिला।