प्रश्नोतरी स्पर्धा में छाया पीस हाउस
सोनीपत | होलीक्राॅस स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग के छात्रों ने भाग लिया। स्पर्धा में साइंस, सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि विषयों से संबंधित सवाल पूछे गए। स्पर्धा में पीस हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य केएस पोनमला ने कहा कि ऐसी स्पर्धा में भाग लेकर छात्रों में ज्ञान की वृद्धि होती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस प्रकार के आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया।