पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के गीता भवन चौक के बैंक में खुला बुजुर्गों का पेंशन खाता

शहर के गीता भवन चौक के बैंक में खुला बुजुर्गों का पेंशन खाता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंशनवितरण के लिए बैंक में खाता खुलवाने की अव्यवस्था से परेशान होकर बुजुर्गों ने मंगलवार को गीता भवन चौक पर जाम लगा दिया था। करीब एक घंटे तक वह सड़क पर ही बैठे रहे। जिसके बाद समाज कल्याण अधिकारी ने नजदीकी बैंक अलाट करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। बुधवार को आश्वासन के तहत वार्ड नौ के बुजुर्गों का खाता गीता भवन चौक स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खोलने का निर्देश दे दिया गया है। वहीं जाम में शामिल वार्ड आठ के लाभार्थियों को भी शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें बावा तराना रोड स्थित यूको बैंक में ही खाता खुलवाना होगा।

परेशान बुजुर्गों द्वारा बुधवार को समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने वार्ड नौ के लाभार्थियों के लिए स्कूल के पास बैंक आफ महाराष्ट्र में सुझाव दिया। जिसमें बुजुर्ग गए तो उनका खाता खोला गया। उन्होंने कहा कि पहले दिन करीब 25 पेंशन लाभार्थियों का खाता खोला गया। लेकिन वार्ड आठ के बुजुर्गों के लिए विभाग के अधिकारी कुछ खास नहीं कर सके। इन लाभार्थियों को एडजस्ट करने की बात की जा रही है। कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जो चलने फिरने में भी सक्षम नहीं है।