अच्छे परीक्षा परिणाम को किया हवन
सोनीपत | एग्जामसेशन शुरू होने के साथ ही उससे जुड़ी गतिविधियां शुरू हो गई है। स्कूलों की फेयरवेल पार्टियों के बीच बुधवार को गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं बारहवीं के परीक्षार्थियों के लिए हवन यज्ञ हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने आहुति दी। बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों ने बेहतर परीक्षा की कामना की। स्कूल प्रिंसिपल शिखा बनर्जी ने विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया वहीं वाइस प्रिंसिपल ममता गुप्ता ने कहा कि हवन यज्ञ से मन में सकारात्मक भाव आते हैं, जो विचारों को शुद्धता प्रदान करते हैं।