- Hindi News
- माहरा अमित हत्या मामला, गर्दन पैर पर निशान
माहरा अमित हत्या मामला, गर्दन पैर पर निशान
माहरागांव में सोमवार से लापता युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवक की गर्दन दाएं पैर पर चाेट के निशान है। परंतु डाॅक्टर यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि युवक को चोट किसी ने मारी है या कुएं में गिरने से लगी है।
अमित 21 पुत्र श्रीप्रकाश निवासी गांव माहरा का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि अमित कुंडली स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। सोमवार को अमित घर से बाहर गया था परंतु इसके बाद वह वापिस घर नहीं लौटा। उन्होंने उसे तलाशने की रात भर कोशिश की, परंतु वह नहीं मिला। परंतु मंगलवार की दोपहर ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि अमित का शव खेतों में कुएं के अंदर पड़ा हुआ है। इसके बाद जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर अमित को देखा तो उसके शरीर पर निशान थे। परिजन नीरज ने आरोप लगाया है कि अमित की गांव के ही दीपक राजन ने हत्या की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए एसएचओ मोहाना धीरज देवेंद्र पुलिस कर्मचारी के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई हैं।