पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्ञान गंगा ग्लोबल ने डीपीएस को हराकर जीता खिताब

ज्ञान गंगा ग्लोबल ने डीपीएस को हराकर जीता खिताब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्ञानगंगा ग्लोबल स्कूल (जी-3) की टीम ने डीपीएस पानीपत की टीम को फाइनल मुकाबले में 23 रन से हरा कर श्री रामकिशन दास मेमोरियल अंडर-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जी-3 स्कूल ने 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 174 रन बनाए। जिसमें निखिल मलिक ने 63 सुमित राठी ने 59 रनों की पारी खेली। रोहित छिक्कारा ने 16 रन का योगदान दिया।

डीपीएस पानीपत की तरफ से तेज मलिक ने दो तथा परवेश, वैभव, अर्जुन शौर्य ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में डीपीएस की पूरी टीम 9 विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। जी-3 स्कूल की तरफ से निखिल मलिक ने तीन, सुमित हिमांशु ने दो-दो विकेट लिए। फाइनल में बल्ले गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले जी-3 स्कूल के कप्तान निखिल मलिक को मैन आफ मैच प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिला। जी-3 के रजत राठी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज संदेश को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार मिला। डीपीएस के नितिन सैनी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सत्यम वर्मा को सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर गोरांश दुआ को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर का पुरस्कार दिया गया।

सोनीपत . विजेताटीम स्कूल स्टाफ के साथ।