पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़मिरकपुरचौक पर ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

यूपी के बंदायू निवासी नरेश अपने दोस्त सुरैनी निवासी कंवर पाल के साथ बाइक से बहालगढ़ आया हुआ था। बहालगढ़ में काम समाप्त कर वे वापस यूपी जा रहे थे। जब वे गढ़मिरकपुर के पास पहुंचे तो ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे कंवर पाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल नरेश को सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। राई थाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।