भास्कर न्यूज | सोनीपत
भास्कर न्यूज | सोनीपत
अपनीपरीक्षा के बाद जेईई मैन की परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन करने के बाद सीबीएसई को अब एक और महत्वपूर्ण परीक्षा संचालित करने की जिम्मेदारी मिली है। यह परीक्षा वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा देश में होने वाले ऑल इंडिया प्री वेटरनरी टेस्ट की है। काउंसिल की ओर से इस टैस्ट संचालन की जिम्मेदारी केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय से सीबीएसई को सौंपने की मांग की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया नए सत्र से बड़ा बदलाव करने जा रही है। प्रश्न पत्र का खाका वीसीआई खुद तैयार नहीं करेगा, बल्कि इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को दी गई है।