पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा के खिलाड़ी बोले, कोच ने की है हेराफेरी

हरियाणा के खिलाड़ी बोले, कोच ने की है हेराफेरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयखेलों में हरियाणा को रजत पदक दिलाने वाले हरियाणा के सितारे रग्बी खिलाड़ियों के साथ धोखा हुआ है। टीम के कोच कम निदेशक ने राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई करने के बावजूद उन्हें चुना नहीं।

वहीं दूसरी ओर उन खिलाड़ियों को चुना गया है जो हरियाणा के हैं ही नहीं और ही वे कैंप में शामिल थे। वे दिल्ली के निवासी हैं तथा दिल्ली में मतदान करते हैं। खिलाड़ियों ने अपनी पीड़ा शिकायत के रूप में डीसी राजीव रतन को शिकायत के रूप में दी तो साथ ही इसकी शिकायत खेल मंत्री से भी की है। खिलाड़ियों का कहना है कि अगर टीम चयन सही नहीं हुआ तो वे कोर्ट में जाएंगे। राष्ट्रीय खेलों में लीग मुकाबले बुधवार से केरल में शुरू होंगे। हरियाणा की टीम ने कोलकाता में छह-सात दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई किया था। पांच-छह दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

डीसीने बीडीओ राई से करवाई जांच : डीसीने खिलाड़ियों की इस शिकायत पर बीडीओ राई से जांच करवाई तो इन आरोपों को सही पाया गया कि वे दिल्ली के निवासी हैं। नितिन डागर जिसे हरियाणा का प्रतिभागी साबित करने के लिए कुंडली का बताया गया है उसका पासपोर्ट नंबर एच 4825082 है। यह मैदान गढ़ी दिल्ली का रहने वाला है। जांच में इस बात का भी पता लगा है कि उसने दिल्ली चुनाव में मतदान भी किया है।

नौकरी के साथ पैसा भी बड़ी वजह

प्रदेशकी नई खेल नीति में जहां राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने पर अब तीन की जगह पांच लाख रुपए का कैश प्राइज मिलता तो वहीं दूसरी ओर नौकरी के जरिए भविष्य सुरक्षित करने के लिए आरक्षण भी मिलता।

इनके चयन पर उठाए सवाल : खिलाड़ियोंने दीपक डागर, गौतम डागर, कमलदीप डागर, जग्गा डागर, सुभाष सोलंकी नितिन डागर के चयन को गलत बताया है।

राष्ट्रीय खेलों के लिए हरियाणा टीम को क्वालीफाई करवाने में यशपाल, संदीप, सोमबीर, सुरेंद्र जून लक्ष्य शामिल है। बुधवार को इन्होंने भारतीय टीम के सदस्य रहे प्रशांत, नरेंद्र, रविंदर जगपाल के साथ गलत चयन पर सवाल खड़े किए। अधिकांश खिलाड़ी जिले के सेहरी खांडा गांव के निवासी है।

^कोच बोले व्यस्त हूं बाद में बात करता हूं दैनिक भास्कर ने जब कोच कम निदेशक सविंदर डबास से खिलाड़ियों के आरोप बारे जानकारी दी तो उन्होंने कहा गया कि वे व्यस्त है बाद में बात करेंगे।\\\'\\\'सविंदर डबास,कोच कम निदेशक।

रग्बी खिलाड़ी नरेन्द्र,संदीप रविन्द्र ने डीसी को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कोच ने दिल्ली के खिलाड़ियों के झूठे रिहायशी प्रमाण पत्र बनाकर अपने ही प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ धोखा किया है। यह सब उन्होंने पैसे लेकर किया है।

सोनीपत . डीसीद्वारा करवाई जांच में निकले पत्र को दिखाते हुए हरियाणा के रग्बी खिलाड़ी।