पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाक अपडेट की जानकारी मिलेगी एसएमएस द्वारा

डाक अपडेट की जानकारी मिलेगी एसएमएस द्वारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाकघरसे डाक गायब होने की शिकायते नई नहीं है,लेकिन संभव है कि भविष्य में ऐसा नहीं हो। क्योंकि आपकी स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक पार्सल अब कहां तक पहुंचा है। इसकी सारी जानकारी अब समय-समय पर आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिलती रहेगी।

दरअसल आने वाले समय में डाक विभाग अपनी नई एसएमएस योजना शुरू करने जा रहा है। नई योजना के तहत उपभोक्ताओं द्वारा भेजी गई डाक की हर प्वाइंट की जानकारी उपभोक्ताओं को सही टाइम पर भेजेगा। विभाग की इस नई योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपने डाक ट्रैक करने गंतव्य नहीं पहुंचने पर खोजना बिल्कुल आसान हो जाएगा।

ऐसेमिलेगी जानकारी : पोस्टऑफिस में स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट पार्सल बुक कराते समय उपभोक्ता का मोबाइल दर्ज किया जाएगा। इसके उपरांत डाकघर से डिस्पैच होने की जानकारी एसएमएस द्वारा भेजी जाएगी। इसके बाद संबंधित शहर के डाकघर में पहुंचने और वहां से डिलीवरी के लिए डाकिए के निकलने का एसएमएस भी उपभोक्ता को मिलेगा।

डाकिया पार्सल या पोस्ट प्राप्त करने वाले को सौंपने से पहले हैंड हैंडल्स डिवाइस में एंट्री करेगा। एंट्री होते ही भेजने वाले को डिलीवरी का एसएमएस मिल जाएगा।

यहहोगा फायदा : लाभयह होगा की पोस्ट को ट्रैक करने के लिए वि भाग की वेबसाइट पर चैक नहीं करने पड़ेगा। मोबाइल पर अपने आप एसएमएस जाएगा।