पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन की टेंशन सड़क पर ले आई, एक घंटा रोड जाम

पेंशन की टेंशन सड़क पर ले आई, एक घंटा रोड जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जीपेंशन लाभार्थियों से पीछा छुड़ाने के लिए सरकार समाज कल्याण विभाग द्वारा उठाया गया कदम बुजुर्गों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। विभाग ने बुजुर्गों को पेंशन देने के लिए नए खाते की अनिवार्यता कर दी है। खाता खोलने के विभाग द्वारा ही बैंक भी अलाट किया गया है, लेकिन इसमें अधिकारियों द्वारा बुजुर्गों की परेशानी की ओर ध्यान नहीं दिया गया। दूर-दूर बैंक अलाट कर दिए, वहां भी खाता नहीं खोला जा रहा है। बुजुर्ग बैंकों में धक्का खाने को मजबूर हैं। इससे तंग आकर वार्ड आठ और नौ के बुजुर्गों ने गीता भवन चौक पर मंगलवार दोपहर को जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी के आश्वासन पर बुजुर्ग रोड से हटे।

बुजुर्गों का नेतृत्व पार्षद विमल किशोर ने किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा हर महीने पेंशन के नियमों में बदलाव कर दिया जाता है। स्कीम का नाम सम्मान भत्ता दिया गया है, जबकि बुजुर्ग इससे अपने आपको तिरस्कृत महसूस कर रहे हैं।

इलाकेके बैंकों में खुले खाता : वार्डआठ और नौ निवासी विमला, सुनीता, कमला, सन्नो रोहताश ने कहा कि अधिकारियों से मिलकर उन्होंने करीबी बैंकों में खाता खोलने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। जिस कारण उन्हें रोड पर उतरना पड़ा। उम्र की इस अवस्था में जाम लगाना किसी को अच्छा नहीं लगता है, लेकिन इससे कम में अधिकारी मानते नहीं है। इस कारण जाम लगाना मजबूर बना।

प्रदेश सरकार का कहना है कि अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर फर्जी पेंशन बांटी जा रही है। जो रोकने के लिए बिना पास बुक चेकबुक और बगैर एटीएम वाले खाते खोले जा रहे हैं। इसके लिए विभाग द्वारा लाभार्थियों को विभाजित कर अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाने का निर्देश दिया। जिले में करीब सवा लाख लाभार्थी विभिन्न स्कीमों के तहत पेंशन ले रहे हैं। इन सभी को खाता खुलवाना अनिवार्य है।

वार्ड 13 निवासियों को नगर परिषद के अधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में खाता खोलवाने को कहा। बुजुर्ग सुरेंदर कौर, ज्ञान देवी, सुमित्रा, बीरमती, राघवंती सहित काफी पेंशन लाभार्थियों का आरोप है कि उनका खाता नहीं खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड की बैंक में वह गए तो उनसे कहा गया कि खाता एटलस रोड स्थित बैंक में खोला जाएगा। जहां से वह यहां पर पहुंचे। यहां के अधिकारियों ने कहा कि वह खाता नहीं खोलेंगे। जिससे बुजुर्गों में काफी हताशा है। उन्होंने कहा कि इस उम्र में अधिकारियों द्वारा उन्हें इधर उधर दौड़ाया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

सोनीपत . गीताभवन चौंक पर जाम में फसे वाहन।

सोनीपत . गीताभवन पर पेंशन से परेशान होकर लोग सड़क पर बैठकर जाम लगाए हुए।