युवक की हत्या कर शव कुएं में डाला
माहरागांव से सोमवार से लापता युवक की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक का शव खुर्द-बुर्द करने के लिए गांव के खेतों स्थित एक कुएं में डाला दिया।
मंगलवार की दोपहर कुएं के पास से गुजर रहे लोगाें को जब बदबू आई तो घटना का पता चला। इसके बाद युवक की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मोहाना थाना प्रभारी धीरज अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। युवक के गले के पास निशान बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर मौजूद परिजनों ने बेटे की हत्या करने का आरोप दो युवकों पर लगाया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परंतु अभी आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।
अमित (21) पुत्र श्री प्रकाश गांव माहरा का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि अमित कुंडली स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। सोमवार को अमित घर से बाहर गया था, लेकिन इसके बाद वह वापिस घर नहीं लौटा। उन्होंने उसे तलाशने की रात भी कोशिश की, परंतु वह नहीं मिला। ऐसे में अब मंगलवार की दोपहर ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि अमित का शव खेतों में कुएं के अंदर पड़ा हुआ है। यह सूचना सुनकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने अमित की हत्या का आरोप दो युवकों पर लगाया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
{कुंडली स्थित फैक्टरी में काम करता था युवक
^लापता युवक का शव माहरा गांव के खेतों में स्थित एक कुएं से बरामद किया गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। मामले का जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।’’धीरज, मोहानाथाना प्रभारी।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। हाल में परिजनों ने हत्या का आरोप दो युवकों पर लगाया है जिसके आधार पर दोनों युवकों पर केस दर्ज किया गया है।