नहर में कूदकर युवक ने बचाई चार की जान
सोनीपत | खुबड़ूगांव से आगे एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। स्कारपियो नहर में गिरती देख सोनीपत के खांडा गांव निवासी एक युवक ने बहादुरी का परिचय दिया और स्कार्पियो में सवार लोगों की जान बचाने के लिए नहर में कूद गया। युवक ने ईंट की मदद से स्कार्पियो का शीशा तोड़कर एक के बाद एक चार जान बचाई। स्कार्पियो में एक तीन साल की बच्ची, दो युवक एक व्यक्ति था। जान बचाने वाला सोनीपत का युवक सेक्टर-5 करनाल में दूरदर्शन में कर्मचारी है। अमित खांडा ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर गांव से सेक्टर-5 करनाल जा रहा था। इस बीच जब वह अपनी बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर खुबड़ू गांव से जरा आगे पहुंचा तो उसके आगे चल रही एक स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। उसने तुरंत अपनी बाइक रोकी और बचाव के लिए नहर में कूद गया।