- Hindi News
- स्केटिंग स्पर्धा में देवेंद्र ने जीते दो स्वर्ण पदक
स्केटिंग स्पर्धा में देवेंद्र ने जीते दो स्वर्ण पदक
सोनीपत| इंटरस्कूल स्केटिंग स्पर्धा में पदक जीतने वाले देवेन्द्र का श्रीराम माडर्न स्कूल में स्वागत कर हौसला बढ़ाया गया। इस स्पर्धा का आयोजन दिल्ली में सात-आठ फरवरी को किया गया। जिसमें देवेन्द्र ने दो स्वर्ण पदक जीते। स्कूल में पहुंचने पर स्कूल संचालक आईडी मुंजाल ने खिलाड़ी को बधाई दी।