पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय खेलों में छा गई म्हारे प्रदेश की लाड़लियां

राष्ट्रीय खेलों में छा गई म्हारे प्रदेश की लाड़लियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयखेलों की मौजूदा चैंपियन हरियाणा की महिला हॉकी टीम के लिए हालत अनुकुल नहीं थे, पहले अभ्यास के लिए ग्राउंड की परेशानी आई तो फिर आपसी राजनीति के कारण सीनियर खिलाड़ियों को टीम से वापस बुला लिया गया, लेकिन बावजूद इसके टीम ने परिस्थितियों को कठिन मेहनत से हालात को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे। उसकी का परिणाम रहा कि खिलाड़ी मंगलवार को झारखंड के खिलाफ भी रोमांचक जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

हरियाणा की टीम अपने खिताब की रक्षा करने से महज एक कदम दूर है। फाइनल में उनका मुकाबला पंजाब के साथ होगा।

सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने ज्योति की हैट्रिक की बदौलत झारखंड को 3-1 से पराजित किया।

पुरुष टीम भी अंतिम चार में : महिलावर्ग की तरह पुरुष वर्ग में भी हरियाणा का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम के कोच संदीप सांगवान ने बताया कि खिलाड़ियों ने पंजाब को 2-0 से पराजित कर केवल अपने पुल में टॉप स्थान हासिल किया बल्कि सेमीफाइनल में भी जगह बनाई। पुरुष वर्ग में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन रहा।

टीम की कप्तान प्रीतम सिवाच ने केरल से फोन पर बताया कि टीम की सभी खिलाड़ियों ने काफी जुझारूपन दिखाया है। टीम निरंतर सही दिशा में बढ़ रही है। परिस्थितियां बिगड़ी तभी भी खिलाड़ी कमजोर साबित नहीं हुई। कोच कुलदीप ने विश्वास जताया कि टीम फाइनल में भी लय नहीं खोएगी और जीत हासिल करने में सफल रहेगी।